Blog

लैलूंगा थाना क्षेत्र में पोस्ता खेती का पर्दाफाश, सब्जियों के बीच उग रही थी, पुलिस जांच में जुटी

बिगुल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अवैध पोस्ता की खेती का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव में सब्जियों की बाड़ी में पोस्ता की फसल उगाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है। दो दिन पहले रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमघाट में अफीम की खेती का खुलासा हुआ था।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया के माध्यम से लैलूंगा के घटगांव में लहलहा रही पोस्ता की फसल की जानकारी सार्वजनिक की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घटगांव में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुछ ग्रामीण अपनी सब्जियों की बाड़ी में अवैध रूप से पोस्ता की खेती कर रहे थे। पोस्ता के पौधे सब्जियों के बीच लगाए गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्ता के पौधों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध रूप से पोस्ता की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपियों को साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव के अलावा अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।लैलूंगा थाना क्षेत्र में पोस्ता खेती का पर्दाफाश, सब्जियों के बीच उग रही थी, पुलिस जांच में जुटी

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button