Blog

जगदलपुर पुलिस बनी सहारा : पगडंडी से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, सुरक्षित जन्मी बच्ची

बिगुल
जगदलपुर में पुलिस एक गर्भवती महिला के लिए सहारा बनकर उसके दरवाजे तक पहुंची। खराब सड़क और मार्ग न होने के बावजूद पुलिस ने न सिर्फ महिला को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। जहां अक्सर पुलिस की आलोचना होती है, वहीं इस घटना ने मानवता की मिसाल पेश की है।

ग्रामीणों के अनुसार, अंतागढ़ से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित गांव वरचे में रहने वाले इतवारू राम हुपेड़ी की पत्नी फुलमा बाई को पेन हो रहा था। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कहीं से मदद नहीं मिल पाई। एक ओर महिला की हालत बिगड़ रही थी, तो दूसरी ओर गांव तक सड़क न होना सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था।

इसी दौरान रावघाट थाने में पदस्थ आरक्षक राज शेखर उइके को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी राम कुमार साहू को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी और आरक्षक गांव पहुंचे और महिला को वाहन में बैठाकर पगडंडी मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ ले गए। समय रहते इलाज मिलने पर महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और बच्ची के जन्म की खुशियां मनाईं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button