Blog

सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में उठाई मांग, सालों से फाइलों में दौड़ रही छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं, पटरी पर नहीं

बिगुल
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि- कई सालों से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं फाइलों में दौड़ रही हैं, लेकिन पटरी पर नहीं उतर पा रहीं. सरकार से अनुरोध है कि इस परियोजना का निरीक्षण करवाकर इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए. यह बात सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में कही.

राजीव शुक्ला ने सदन में उठाया रेल परियोजनाएं में देरी का मुद्दा
सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि दल्ली-राजहरा (छत्तीसगढ़) से रावघाट और वहां से आगे जगदलपुर तक की रेल परियोजना बस्तर के विकास और कनेक्टिविटी के लिए जरूरी है. खरसिया से धर्मजयगढ़ और गेवरारोड से पेंड्रारोड की नई लाइनों की घोषणा भी हुई थी, लेकिन आगे कुछ न हुआ.

उन्होंने इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी सारंगढ़-रायपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन परियोजना की तरफ ध्यान ले जाते हुए कहा कि इस परियोजना का सर्वेक्षण 2010 में ही कर दिया गया था, उस समय प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई 310 किलोमीटर थी, और लागत 161 करोड़ रुपए थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी यह परियोजना फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button