Blog

ब्रेकिंग : सहेली ज्वेलर्स का मालिक फरार, कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

बिगुल

छत्तीसगढ़ के ख्यातलब्ध सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने अपने कर्मचारी पर गहने चोरी करने का आरोप लगा मारपीट की । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है।

पुलिस के अनुसार सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में यह घटना सोमवार 23 मार्च की है। शो रूम के कर्मचारी आर्यन शर्मा (20) के अनुसार सुनील जैन और 11 अन्य ने 23 की दोपहर 1 बजे उसे कमरे बंद कर हाथ पैर बांध कर जेवर चोरी की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। इससे पहले राकेश कुमार तिवारी 48 ने आर्यन शर्मा पर दो ना हीरे, एक जोड़ी सोने के टाप्स कुल कीमत 6,49,702 रूपए चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों पक्षों ने यह रिपोर्ट घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 306,296,115-2,351-2,127-2,3-5 के तहत दर्ज कर लिया है।

सभी आरोपी फरार हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button