Blog

खास खबर : नि:शुल्क नेत्र, कान, परीक्षण शिविर में पहुंचे 240 मरीज, भगवान महावीर जयंती पर महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गनाइज़ेशन का आयोजन

बिगुल

रायपुर. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गनाइज़ेशन के द्वारा आज दादाबाड़ी में निशुल्क नेत्र, कान, परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 240 व्यक्तियों ने पंजीयन कराकर इस शिविर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर सभी को जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया,दवाइयां दी गई और कुछ लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना तय किया गया।

शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कावडिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महावीर जयंती जीवदया सेवा कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत मीसो संस्था द्वारा यह शिविर रखा गया। इसमें सभी वर्ग और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गनाइज़ेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अशोक जैन तथा रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष अशोक मुकीम ने बताया कि संस्था द्वारा परसों 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से बेबी किट वितरण जिला अस्पताल रायपुर में किया जायेगा।

आज के निःशुल्क शिविर में महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वीर लोकेश कावड़िया, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन, जिलाध्यक्ष अशोक मुकीम, राजेंद्र सेठिया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, वीरा किरण जैन, वीरा निर्मला भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार डा अनिल द्विवेदी ने शिविर में पहुंचकर अपनी सेवाएं दी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button