Blog

रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद सख्ती, पुलिस ने 159 वारंटियों को किया गिरफ्तार

बिगुल
राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद सख्ती बरती जा रही है. जहां सेंट्रल जोन में वारंटियों के खिलाफ चल रहा अभियान इसका बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां पुलिस लगातार फरार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है.

राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद सख्ती बरती जा रही है. जहां सेंट्रल जोन में वारंटियों के खिलाफ चल रहा अभियान इसका बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां पुलिस लगातार फरार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है. वहीं 159 वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने 159 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिस टीमों ने बीते दो हफ्तों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 159 वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह आंकड़ा बताता है कि किस तरह योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ा है. अगर सिर्फ इस हफ्ते की बात करें तो 38 गिरफ्तारी वारंट और 25 स्थायी वारंट तामील किए गए हैं. वहीं पिछले हफ्ते भी 52 गिरफ्तारी वारंट और 44 स्थायी वारंट पूरे किए गए थे. इस तरह दो हफ्तों में 90 गिरफ्तारी और 69 स्थायी वारंट तामील करते हुए कुल 159 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है.

फरार आरोपियों की तलाश जारी
इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें कई ऐसे आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. अब इनकी गिरफ्तारी से न सिर्फ लंबित मामलों में तेजी आएगी, बल्कि शहर में अपराध नियंत्रण पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट सिस्टम के तहत मिली शक्तियों का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. साफ है कि रायपुर पुलिस अब एक्शन मोड में है और आने वाले समय में फरार आरोपियों के लिए बचना आसान नहीं होगा.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button