Blog

अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में सिर्फ इतने दिन मिलेगी हवाई सुविधा, इस दिन से होंगी शुरुआत

बिगुल
हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, अलायंस एयर ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए समर शेड्यूल के अनुसार, अब दिल्ली की उड़ान सप्ताह में 5 दिन से घटाकर चार दिन कर दी गई है। वही वहीं प्रयागराज एक और कोलकाता उड़ान सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी। नया समर शेड्यूल एक मई से लागू होगी।

CG Alliance Air News नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से बिलासपुर और आगे अंबिकापुर जाने वाली उड़ानों के समय में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बदलाव है। रविवार को दिल्ली, प्रयागराज बिलासपुर सेक्टर में नई उड़ान फ्रीक्वेंसी जोड़ी गई है। यह फ्लाइट दिल्ली से 14:45 बजे रवाना होकर 16:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से 17:00 बजे रवाना होकर 18:20 बजे बिलासपुर आएगी। इसके बाद बिलासपुर से 18:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रात 21: 25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस सेवा के साथ बिलासपुर में 3 मई रविवार से नाइट लैंडिंग की सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। नए शेड्यूल के बाद बिलासपुर में सप्ताह में 4 दिन दिल्ली, दो दिन कोलकाता और एक दिन प्रयागराज के लिए हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें सप्ताह में एक दिन दिल्ली फ्लाइट व्हाया अंबिकापुर, एक दिन प्रयागराज और दो दिन डायरेक्ट रहेगी। कोलकाता फ्लाइट भी एक दिन व्हाया अंबिकापुर और एक दिन डायरेक्ट रहेगी। गौरतलब है कि, एलाइंस एयर ने दो बार 15- 15 दिनों के लिए समर शेड्यूल जारी किया था। जिससे विमानों के संचालक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। अब स्थाई समर शेड्यूल जारी किया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button