Blog

रायपुर के थ्रीडी फैक्टरी में ब्लास्ट, 3 की मौत, कई घायल, दूर तक बिखरे दिखे बॉडी पार्ट

बिगुल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री की फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट हुआ। इस विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाने क्षेत्र के बेंद्री की थ्रीडी फैक्ट्ररी में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिये रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कारखाना परिसर में अफरा-तफरी मची रही। लोग जान बचाने के लिये इधर-उधर भागते दिखे।

सूचना पर उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे के बाद कारखाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसीपी, एडीसीपी नार्थ और एसीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फायर बिग्रेड और एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी रही।

बताया जाता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कारखाना प्रबंधन के कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहे। इस वजह से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button