Blog

मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटकर हुआ अलग

बिगुल
कोरबा में मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पवन टॉकीज फाटक के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बरमपुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पटेल मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने युवक को देखकर दूर से लगातार हॉर्न बजाया और आवाज भी लगाई, लेकिन मोबाइल पर बात करने में व्यस्त होने के कारण युवक ने न तो हॉर्न सुना और न ही चालक की चेतावनी पर ध्यान दिया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक ट्रैक पर गंभीर हालत में तड़पता मिला। उसका एक पैर कटकर अलग हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button