Blog

छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश

बिगुल
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। चंदनु चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में एक महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म करने और फिर पहचान मिटाने के लिए शव के कई टुकड़े कर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खुलासे ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है।

बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह वारदात जिले के चंदनु चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में हुई थी। शुरुआत में मामला अंधे कत्ल के रूप में सामने आया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया। अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा। पुलिस के अनुसार आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। अगले दिन उसने फिर शव के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पहचान छिपाने तथा साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से शव के टुकड़ों को नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में हत्या के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस जघन्य वारदात के खुलासे के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button