Blog

एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी; दिवंगत सिपाही के परिजन से 19 लाख की वसूली; TI गिरफ्तार, अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा फरार

बिगुल
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ नारायणपुर में एक गंभीर मामले में कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत डीएसएफ आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिले एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप पर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अधिवक्ता फरार है।

इतना ही नहीं आरोपियों ने कथित रूप से शेष बीमा राशि में भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने, कानूनी कार्रवाई में फंसाने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। आरोपियों की लगातार अतिरिक्त रकम की मांग से परेशान होकर मृतक आरक्षक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई।

बीमा राशि दिलाने के नाम पर अवैध वसूली
पुलिस के अनुसार, डीएसएफ आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के बैंक खाते में भारतीय स्टेट बैंक के वेतन पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि मिली थी। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव और अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा ने बीमा राशि दिलाने के नाम पर मृतक के परिजनों से 19 लाख रुपये वसूले।

अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की कवायद तेज
शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नारायणपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 308 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं सह-आरोपी अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button