ब्रेकिंग : ट्रेनी IPS ने किया सुसाइड, हालत नाजुक, इलाज जारी, सुसाइड नोट में महिला IPS पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बिगुल
हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला लिक्विड पीकर जान देने का प्रयास किया है। उदय को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक ट्रेनी आईपीएस ने अपने साथ ही ट्रेनिंग कर रही महिला IPS पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। महिला ने उदय के खिलाफ निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने व पीछा करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। मगर अस्पताल में भर्ती होने से पहले लिखे कथित नोट में रेड्डी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि दोनों के बीच सहमति से संबंध थे।
रेड्डी का कहना है कि महिला की शादी के बाद भी वह उनके साथ करीबी रिश्ता बनाए रखने पर जोर दे रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है और मामले की सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। दो पेज के सुसाइड नोट में रेड्डी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि महिला उनके मना करने के बावजूद ज़बरदस्ती उनके कमरे में आई थी और आरोप लगाया कि महिला की शादी के बाद भी उनके बीच शारीरिक और भावनात्मक संबंध बने रहे।
जबरन कमरे में घुस आती थी महिला, बिना अनुमति करती थी KISS
वे दोनों जून 2025 से रिलेशनशिप में थे। उसकी शादी के बाद भी हमारा शारीरिक और भावनात्मक रिश्ता बना रहा। वह खुद मेरे कमरे में आती थी। कई बार उसने खुद चैट करके कमरा खोलने के लिए बोला था। मैंने सबूत के तौर पर उन्हें अपने फ़ोन में रिकॉर्ड किया है. मैंने सिर्फ़ बचाव में उस पर प्रतिक्रिया दी, इसका वीडियो सबूत मौजूद है। फिलहाल उदय का इलाज जारी है।
हालांकि इसके पहले महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था कि रेड्डी ने उन्हें अश्लील व्हाट्सऐप संदेश भेजे। अटापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई हैं। अकादमी से अस्थायी रूप से रेड्डी निलंबित हो गए हैं।


