हेलो रायपुरियंस..! पेरिस से लौटीं फैशन डिजाइनर आर्ची सिंघानिया की धमाकेदार लांचिंग, होम डेकोर ब्राण्ड ‘आर्क बाइ आर्ची‘ का लोकार्पण, प्रदर्शनी में उमड़े फैशन प्रेमी, सोशल मीडिया में मिले लाखों व्यूज

बिगुल
हेलो रायपुरियंस, आपके नए बंगले और आफिस को सजाने के लिए एक नया होम डेकोर ब्राण्ड ‘आर्क बाय आर्ची‘ की कल धमाकेदार लांचिंग हो गई. होटल सरोवर पोर्टिको में होम डेकोर डिजाइनर आर्ची सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ एक दर्जन से अधिक डिजाइनर सेट की लांचिंग की. इस दौरान दर्जनों उदयोगपति, व्यवसायी, फैशन डिजाइनर और रीयल इस्टेट से जुड़े कारोबारी उपस्थित थे.
एम्स अस्पताल के सामने स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में दो दिनों तक चली प्रदर्शनी में मुख्य तौर पर बंगलों में बनने वाले मंदिर, ड्राईंग रूम, गेस्ट रूम, बेडरूम और आफिस के लिए भारतीय और पश्चिमी फैशन और डिजाइनों पर केंद्रित सेट प्रदर्शित किए गए जिसे देख फैशन प्रेमी भौंचक्क रह गए।
प्रदर्शनी देखने पहुंची महिलाओं ने बताया कि ‘बंगलों को सजाने के लिए विभिन्न रंग, संस्कृति, पर्यावरण, वन्य जीव और आम फैशन का इंन्द्रधनुषी प्रयोग उन्होंने अब तक नही देखा था। यह बिल्कुल नया और लीक से हटकर है जो किसी भी बंगले को स्वर्ग जैसा बना देगा।
कारीगरी, कल्पना और कहानी का बेहतरीन गठजोड़
प्रदर्शनी में कारीगरी, कल्पना और कहानी के मेलजोल से अनूठे डिजाइन संग्रह देखने को मिले। उदाहरण के तौर पर यदि आपको किसी वीणा की आकृति से युक्त पर्दा चाहिए तो उस धागे को तैयार करने वाले बुनकर, सिलाई मशीन तक आर्ची की टीम तैयार करेगी। बंगले में यदि किसी मंदिर का सेट तैयार करना है तो दक्षिण भारत की संस्कृति का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह बंगलों के रंगों के अनुरूप भी डिजाइन तैयार करके दी जाएगी।
पश्चिमी शैली के साथ भारतीय जीवन शैली मिक्स
‘आर्क बाइ आर्ची‘ की संस्थापक होम डेकोर डिजाइनर आर्ची सिंघानिया ने बताया कि उन्होंने पेरिस से होम डेकोर में डिग्री हासिल की है जोकि दुनिया में फैशन की राजधानी मानी जाती है। साथ ही मुंबई में कुछ महीने रहकर प्रोफेशनल अनुभव भी हासिल किया है। आपने नया क्या किया, इस सवाल पर आर्ची कहती हैं कि हमने पश्चिमी शैली के साथ भारतीय जीवन शैली का फैशन, प्रकृति और वन्य जीव की जिंदगी को शामिल किया है जिससे ग्राहकों को होम डेकोर की कई वैरायटीज मिल सकेंगी। आर्क बाइ आर्ची‘ नाम भी इंटरनेशनल लुक देता है। बड़ी बात यह है कि बाहर से आने वाले आर्डरों के लिए अंतररास्ट्रीय स्तर की पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जायेगा।




घर और आफिस के लिए यूनिक
प्रदर्शनी देखने पहुंचे विभिन्न दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। फैशन डिजाइनर की छात्रा अदिति ने बताया कि ‘अब तक हम हमने परिधानों में फैशन का नया प्रयोग देखा था लेकिन जब आप नया मकान बनाते हैं तो उसे सजाने के लिए अब ‘आर्क बाइ आर्ची‘ आ गया है जिसके बाद नया घर स्वर्ग जैसा दिखने लगेगा। अपने बिजनेस के लिए नया आफिस तैयार करने जा रहे मनीष गुप्ता ने बताया कि ‘आर्क बाइ आर्ची‘ में उन्हें आफिस को सजाने के लिए तीन-चार कांसेप्ट दिए जो लीक से हटकर हैं। रीयल सेक्टर से जुड़े एक व्यवसायी ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर यहां पर दिख रहे मॉडलों को किसी बंगले में सजा दिया जाए तो वह स्वर्ग की तरह ही दिखेगा।
जल्द ही मुंबई और दुबई में भी पहुंचेगा ब्राण्ड
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने होम डेकोर प्रदर्शनी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब तक हमने इसे चुनिंदा महानगरों में ही देखा था मगर अब यह राजधानी रायपुर में भी उपलब्ध है। ‘आर्क बाइ आर्ची‘ की संस्थापक फैशन डिजाइनर आर्ची सिंघानिया ने बताया कि वे जल्द ही अपना प्रतिष्ठान मुंबई और दुबई में भी प्रारंभ करने जा रही हैं। क्या यह होम डेकोर काफी मंहगा है, इस पर आर्ची ने मुस्कुराते हुए एक डिजाइनर तकिया दिखाया और पूछा कि यह मात्र 900 रूपये का है। आर्ची जानती हैं कि यदि उन्हें अपने प्रोडकट को सफल बनाना है तो ग्राहकों की हैसियत के अनुरूप कीमतें रखनी होंगी। बहरहाल दो दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में हजार से ज्यादा वीआईपीज आए। फैशन डिजाइनर आर्ची सिंघानिया के पिता सुबोध सिंघानिया और भाई हर्षित सिंघानिया रीयल इस्टेट कारोबार से जुड़े हैं।



