छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, प्रदेश के इन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें

बिगुल
छत्तीसगढ़ में मौमस मेहरबान है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। जिन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिला शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौमस मेहरबान है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसे में प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज गति से बढ़ेंगी। मौमस विभाग ने प्रदेश के सात जिलों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिला शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवायें चलने और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों को लेकर भी भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है। रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में आज सोमवार को बादल गरने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान रहने की उम्मीद है।



