Blog

उफनती कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर-एसपी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिगुल
कांकेर जिले में मलेरिया प्रभावित दूरस्थ गांवों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला पंचायत सीईओ ने उफनती कोटरी नदी मोटर बोट के जरिए पार कर अति-संवेदनशील गांव कंदाड़ी और सितरम का दौरा किया.
कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसी बीच एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे की हालत देखकर कलेक्टर ने तत्काल उसे मोटर बोट के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जिससे समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई जा सकी.

दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ के बीच किसी भी ग्रामीण को आवागमन या इलाज में परेशानी न हो. इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मोटर बोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button