ब्रेकिंग : गोआ पुलिस ने दो युवकों को वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में गिरफतार किया, मुचलके पर रिहा, बाहरी पर्यटकों को दे रहे थे सस्ता आफर, रंगे हाथ धरे गए

बिगुल
गोआ पुलिस ने दो युवकों को वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश करने के आरोप में गिरफतार किया है. पुलिस ने यह कार्यवाही कुछ देशी पर्यटकों की सूचना के आधार पर की और वीडियो के आधार पर युवाओं की पहचान करते हुए उन्हें मात्र 10 घण्टे के अंदर गिरफतार कर लिया. बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़े जाने की अपुष्ट खबर है.
कालिंगुट पुलिस थाना को मिली एक लिखित सूचना के मुताबिक बाहरी राज्य से गोआ पर्यटन पर पहुंचे तीन युवा पर्यटक कार में बैठकर बाजार की ओर जा रहे थे. अचानक स्कूटी में सवार दो युवकों ने इशारा देकर उन्हें रोका तथा उन्हें लड़की सप्लाई करने का आफर किया. पर्यटक युवक यह सुनकर आश्चर्य में पड़ गए और दोनों युवकों को सबक सिखाने के उददेश्य से उनका वीडियो बनाने लगे।
16 साल की लड़कियों से वेश्यावृत्ति
उधर आरोपी युवकों को जैसे ही इसका अंदाजा हुआ, उन्होंने गाली देते हुए वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल छीनने तथा धमकाने का प्रयास किया लेकिन कार में सवार चारों युवाओं ने उनका दृढ़ता से मुकाबला किया तथा जमकर फटकार लगाई. इससे घबराकर वे भाग खड़े हुए. युवकों से बातचीत में जानकारी मिली कि ग्राहकों की डिमाण्ड पर आरोपी युवक 16 साल की लड़कियों को भी उपलब्ध कराते हैं जोकि गैरकानूनी है। बेहद गंभीर बात यह है कि वेश्यावृत्ति का बाजार पुलिस की आंखों के नीचे ही फल फूल रहा हैै लेकिन शिकायत, पीड़ित, जांच और गवाह ना होने के चलते पुलिस चाहकर भी कार्यवाही नही करती मगर किसी शिकायत पर वह तुरंत एक्शन लेती हैै जबकि सेक्स बाजार में धोखाधड़ी के शिकार कई होते हैं मगर वे बदनामी के डर से तथा पुलिस की कार्यवाही से बचने के डर से रिपोर्ट लिखाने से बचते हैं।
गोआ पुलिस ने दिखाई तत्परता
जागरूक पर्यटकों ने सबसे पहले गोआ पुलिस को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी तो पुलिस दल ने जल्द पहुंचने का आश्वास दिया मगर पुलिस की टीम नही पहुंची तो जागरूक युवाओं ने खुद कालिंगुट थाना पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई साथ ही युवकों का वीडियो भी उपलब्ध करवाया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तलाशी अभियान प्रांरभ किया और मात्र 10 घण्टे के अंदर ही दोनों युवाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें थाने में बंद रखा और उसके बाद मुचलके पर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस से इसकी पुष्टि नही हो सकी है।
बाहरी देशों और राज्यों के युवा कर रहे हैं धंधा
इस दौरान खासी भीड़ इकटठा हो गई थी जिसने वेश्यावृत्ति के बाजार पर चिंता जताई. स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्स बाजार जमकर फल फूल रहा है क्योंकि स्थानीय से ज्यादा बाहरी राज्यों के लोग आकर इसे बढ़ा रहे हैं। कई युवतियां बाहरी देश जैसे रशियन, नेपाल, भूटान, पूर्वोंत्तर राज्यों के अलावा यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, से आकर यहां सेक्स व्यवसाय में शामिल हो रही हैं। इसके अलावा इन्हीं राज्यों के युवा गोआ आकर सेक्स व्यवसाय कर रहे हैं। चिंताजनक यह है कि ये दलाल के रूप में कार्य कर रहे हैं जबकि सेक्स बाजार की शिकार युवतियों को नाममात्र की कमाई ही मिलती है।
.


