Blog

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

बिगुल

बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है।

आरोपी खुद को होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। इतना ही नहीं, विश्वास बढ़ाने के लिए वर्दी भी दिखाता था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं लगाई। शिकायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button