Blog

ब्रेकिंग : एशियन न्यूज चैनल’ के मैनेजिंग एडिटर बने आदित्य नामदेव, चार राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे

एशियन न्यूज चैनल के बतौर मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखण्ड को देखेंगे। इन राज्यों में चैनल ने अपना विस्तार किया है। आदित्य पूर्व में बंसल न्यूज चैनल के स्टेट हेड थेे तथा न्यूजनैशन, ईटीवी, आईबीसी24, सहारा समय और दैनिक भास्कर जैसे ब्राण्ड के साथ काम कर चुके हैं। जानते चलें कि बंसल न्यूज चैनल से इस्तीफा देने के बाद मीडिया में अटकलें थी कि आदित्य जल्द ही कोई नेशनल चैनल ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन अंतत: उन्होंने एशियन न्यूज चैनल के साथ जाना तय किया।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल द्विवेदी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि ‘आदित्य भाई के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आन पड़ी है। किसी भी चैनल को उभारने, बनाने और संवारने में माहिर शख्स। फटे फुटबाल के साथ खेलते हुए गोल करने की कला मैंने सिर्फ आदित्य में देखी है। बाजार और संपर्कों को निचोड़ने की कला बखूबी जानते हैं। देखिए कि जब वे बंसल न्यूज चैनल के हेड थे तो मात्र छह या सात लोगों के बलबूते चैनल को टीआरपी के मामले में नम्बर वन से थ्री तक ला खड़ा किया था। इसके पहले वे न्यूजनैशन, ईटीवी, आईबीसी24, सहारा समय और दैनिक भास्कर जैसे ब्राण्ड के साथ काम कर चुके हैं। अपने सहयोगियों को आदित्य का तकिया.कलाम : उड़ना है तो पहले भाप बनो।

श्री द्विवेदी ने आगे लिखा कि ‘जेरे.नजर यह कि इस दौर के मीडिया में पूंजी लगाने वालों की कमी नही है बल्कि उसे सक्सेज कर दिखाने वाली टीम और नेतृत्व का अकाल है। एशियन न्यूज को ऐसे ही चेहरे की तलाश थी जो आदित्य पर आकर खत्म हुई। चैनल के प्रबंध निदेशक आदरणीय सुबोध सिंघानिया जी को तहेदिल मुबारकां। वे खुद पौरूषवाद का अनुकरणीय पाठ हैं। मात्र डेढ़ साल में ही एशियन न्यूज चैनल को छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखण्ड तक पहुंचा दिया है। आदित्य का साथ उन्हें मीडिया.मुगल बना सकता हैै। आदित्य अपनी नई सैलेरी भले ना बताए, मुझे मालूम है कि उसके चेम्बर का ‘मनी—प्लांट’ मुस्कुरा रहा है। शुभकामनाएं दोस्त। आपका समय शुरू होता है अब।’

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button