Blog

अवॉर्ड : आइपीएस तारकेश्वर पटेल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, मुख्यमंत्री साय के हाथों उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित, रायपुर कमिश्नरी में उपायुक्त हैं पटेल, जानिए उनका गौरवपूर्ण सफर

रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को कल भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटेल सहित सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

जानते चलें कि कल देशभर में 80वां स्‍वतंत्रत दिवस मनाया गया. वहीं छत्तीसगढ़ में भी स्‍वतंत्रता दिवस के राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम हुआ. सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इसके बाद में परेड की सलामी ली. इस मौके पर सीएम साय ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया.

आइपीएस तारकेश्वर पटेल को भी राष्ट्रपति पदक से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की. इसके पहले तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रायपुर रह चुके हैं।

श्री पटेल की छबि मेहनती, ईमानदार और परिणामदायी अफसर के रूप में जानी जाती है। उनका सौम्य सरल व्यवहार सभी को आकर्षित करता है। वे कई पदों पर रहे और कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखने, अपराधियों पर लगाम कसने तथा जनहित में आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हैं। इसीलिए जब रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू करने का फैसला किया गया तो शासन की पसंद तारकेश्वर पटेल ही रहे।

CM साय ने दिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक का सम्मान

वहीं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक और अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान रामवतार सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक, धमतरी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. वहीं, भारतीय पुलिस पदक से 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इनमें श्वेता सिन्हा, निवेदिता पॉल और तारकेश्वर पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को कल भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button