Blogराजनीति

बड़ी खबर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल की विकास और विश्वास की नई सौगात, भाटापारा में ₹5.61 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

बिगुल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कल भाटापारा के रविदास वार्ड में आयोजित भूमिपूजन एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर ₹408.81 लाख रुपए की लागत से होने वाले इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन विस्तार और ₹152.25 लाख की लागत से बनने वाले ओवरहेड पानी टंकी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से आने वाले समय में शहर की पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और आवास की चाबी वितरित की। किसी गरीब परिवार के सिर पर अपनी छत का सपना पूरा होते देखना बेहद संतोष और खुशी का विषय है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप छाबड़िया जी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।?

नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल

सांसद बृजमोहन अग्रवाल नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए. बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सुधार एवं उसके सुदृढ़ीकरण से संबंधित संशोधित 382वें प्रतिवेदन के प्रारूप पर विचार कर उसे स्वीकार किया गया। देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

इसके साथ ही 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तैयारियों, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उससे मिलने वाली सीख पर भी सार्थक चर्चा हुई। वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए देश में खेल प्रतिभाओं को तराशने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) को और प्रभावी बनाने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।

समिति के अध्यक्ष श्री मुकुल वासनिक जी सहित समिति के सदस्यगण, सचिव, खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति में हुई यह चर्चा देश की युवा शक्ति और खेल प्रतिभाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण रही।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button