Blog

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिगुल
देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो सितंबर बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एक दिवसीय दौरे के तहत वे रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। राजधानी रायपुर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे। 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे रायपुर एम्स से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए लौट जायेंगे।

चाक-चौबंद व्यवस्था
उपराष्ट्रपति के शहर आगमन को लेकर राजधानी के सरोना रिंग रोड से लेकर टाटीबंध चौक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिंग रोड नंबर एक पर जगह-जगह बैरीकेट्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही रायपुर एम्स ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर एक से एंट्री दी जायेगी। मरीज और उनके परिजन गेट नंबर तीन से ओपीडी के लिए जा सकते हैं। गेट नंबर एक में पार्किंग का इंतजाम होने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचने के लिए मरीजों को दूर तक पैदल चलना होगा। वहीं ट्रामा-इमरजेंसी के लिए भी गेट नंबर दो का उपयोग करना होगा। रजिस्ट्रेशन काउंटर के लिए मरीज पहले चार गेट नंबर से जाते थे,जो दो सितंबर को वीआईपी मूवमेंट की वजह से बंद रखा गया है। गेट नंबर पांच पर भी यही स्थिति रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये भी रहेंगे मौजूद
दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार उपस्थित रहेंगे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button