महापौर पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, गुस्साए भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत

बिगुल
लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश की राजधानी रायपुर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन अपराधी कई प्रकार के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे (Mayor Meenal Choubey) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महापौर को जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर युवक अभद्र टिप्पणी की और गाली गलौज भी किया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तलाशी की जा रही है।
वीडियो हुआ वायरल
Mayor Meenal Choubey जानकारी के अनुसार, हालही में एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे (Mayor Meenal Choubey) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही गाली गलौज भी किया गया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोश पार्षदों ने युवक के खिलाफ खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज ली है और युवक की तलाशी की जा रही है।
भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश (BJP Councillors)
वहीं, भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल शाम को सिविल लाइन थाने (Civil Lines Police Station Raipur) पहुंचकर डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोपी युवक के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस अब क्या एक्शन लेती है।



