Blog

बस्तर के शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार, नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हुए दिल्ली में सम्मानित

बिगुल
बस्तर के शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य अखिलेश मिश्रा को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा 2 और 3 सितंबर को आयोजित समारोह में शैक्षिक प्रशासन में नवाचार, दूरदर्शी नेतृत्व और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए दिया गया।ताजा खबर पढ़ें

इस सम्मान के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से केवल पांच शिक्षा अधिकारियों का चयन किया गया था, जिनमें बस्तर से अखिलेश मिश्रा शामिल हैं। ​उन्हें यह पुरस्कार जिला मिशन समन्वयक (DMC) और पूर्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर रहते हुए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक कसावट और जमीनी स्तर पर नए बदलाव लागू करने में अहम भूमिका निभाई।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button