ब्रेकिंग : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को दिया प्रजेंटेशन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से कराया अवगत

बिगुल
रायपुर. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और पूर्व आइएएस ओ पी चौधरी ने भाजपा की ओर से प्रांरभ होने जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान की आनलाइन राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लिया तथा अभियान को लेकर अपनी तैयारियों से राष्ट्रीय नेताओं को रूबरू कराया.
अपने सोशल मीडिया एकाउंट में दी गई जानकारी में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और पूर्व आइएएस ओ पी चौधरी ने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर ) तक प्रांरभ होने जा रहा है जिसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर कल एक बैठक आनलाइन हुई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय टोली के सदस्य माननीय श्री हर्ष सांघवी जी, बीजेपी राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक श्री दीपक महस्के जी तथा विभिन्न राज्यों से पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें श्री चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शामिल हुए तथा अपना प्रस्तुतिकरण भी दिया।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा की थीम को लेते हुए हम सभी एकजुटता से कार्यरत हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की गौरवपूर्ण सेवा यात्रा को सामने रखकर यह अभियान प्रांरभ किया जा रहा है।



