तेलंगाना

दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो हादसे में दो युवकों की मौत

बिगुल
दुर्ग जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई

भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास रविवार तड़के करीब 2 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG 07 CX 6750 अनियंत्रित हो गई. वाहन मुख्य मार्ग से सर्विस लेन को पार करते हुए सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन में सवार प्रतीक ठाकुर (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं भास्कर कुमार निषाद (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.
इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

भास्कर कुमार निषाद को तत्काल इलाज के लिए बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसने भी दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है.

परिवारों में पसरा मातम

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है. एक झटके में दो युवकों की मौत से परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है. हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button