तेलंगाना

चाचा ने अपनी भतीजी को आग में डाला, दर्दनाक मौत

बिगुल
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में घरेलू विवाद के बीच गंभीर रूप से झुलसी दो साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान बच्ची को आग में डाल दिया गया था. घटना में बच्ची के हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी नीतिन लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला अपने देवर के साथ कुछ दिनों के लिए रायपुर गई थी.

वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद वे वापस घुटकू लौट आए. आरोप है कि घर लौटने के बाद भी विवाद जारी रहा. इसी दौरान दो साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी. परिजनों के मुताबिक बच्ची के शरीर पर जलने के गहरे निशान थे. परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होगा, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया.
परिवार में मातम

मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया. बताया गया कि बच्ची और उसकी मां के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना भी दी थी. बाद में बच्ची के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नीतिन लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अब घटना की पूरी परिस्थितियों, विवाद के कारण और बच्ची के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच कर रही है. मामले में परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button