दुर्ग में वार्ड आरक्षण पूरा, भिलाई के 70, चरोदा-रिसाली के 40-40 वार्डों की लॉटरी निकली

बिगुल
2026 के नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है. आज दुर्ग जिले के तीन बड़े नगर निगमों-भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. भिलाई के 70 वार्ड, चरोदा के 40 वार्ड और रिसाली के 40 वार्ड. कुल 150 वार्डों का आरक्षण सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में लॉटरी पद्धति से किया गया.
छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1994 के तहत आज सुबह 11 बजे से सबसे पहले भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण किया गया. SC, ST, OBC और महिला आरक्षण के लिए पर्ची निकाली गई. इस दौरान कई दिग्गज पार्षदों के वार्डों की तस्वीर ही बदल गई. जहाँ पहले अनारक्षित था, वह इस बार महिला या SC-ST के लिए आरक्षित हो गया है. भिलाई नगर निगम में अभी वर्तमान में कांग्रेस के महापौर नीरज पाल है.
भिलाई नगर निगम वार्डवार आरक्षण
भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड है अब आंकड़ों का पूरा खेल समझिए. 70 वार्डों में 3 एसटी, 9 एससी, 15 ओबीसी, 8 ओबीसी महिला, 24 सामान्य और 11 सामान्य महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं. एसटी में वार्ड 52 और 62, जबकि वार्ड 61 एसटी महिला है. एससी में 1, 5, 9, 32, 36, 51, जबकि 8, 43 और 69 एससी महिला हैं. ओबीसी वार्ड हैं 2, 3, 4, 10, 19, 21, 27, 39, 40, 42, 44, 46, 49, 56 और 68. ओबीसी महिला में 6, 7, 26, 37, 38, 45, 54 और 66 शामिल हैं. सामान्य महिला वार्ड हैं 11, 12, 15, 23, 24, 29, 35, 47, 48, 63 और 70.
दोपहर 3 बजे रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण हुआ. आपको बता दें कि रिसाली महापौर का पद पहले से ही SC महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में वार्ड आरक्षण के बाद अब प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी तय करेंगे. वैशाली नगर निगम में अभी कांग्रेस की महापौर शशि सिन्हा है. रिसाली नगर निगम में कुल 40 वार्ड है और यहां महापौर के लिए एससी महिला आरक्षित है.
अब वार्डवार आरक्षण समझिए
रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण की बात करें तो 1 OBC मुक्त, 2 सामान्य, 3 सामान्य, 4 सामान्य, 5 सामान्य, 6 सामान्य, 7 सामान्य महिला, 8 ST महिला, 9 OBC, 10 सामान्य, 11 OBC महिला, 12 सामान्य महिला, 13 OBC, 14 सामान्य, 15 सामान्य, 16 सामान्य, 17 सामान्य, 18 सामान्य, 19 सामान्य, 20 सामान्य, 21 SC मुक्त, 22 सामान्य महिला, 23 OBC महिला, 24 OBC, 25 सामान्य महिला, 26 OBC, 27 सामान्य मुक्त, 28 OBC, 29 सामान्य महिला, 30 OBC महिला, 31 OBC, 32 सामान्य महिला, 33 सामान्य महिला, 34 SC महिला, 35 SC महिला, 36 सामान्य, 37 SC मुक्त, 38 SC मुक्त, 39 सामान्य मुक्त और 40 SC मुक्त.
अभी चरोदा नगर निगम की आरक्षण चल रहा है
आज तीनों नगर निगमों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है. 1994 के नियमों के तहत लॉटरी निकाली गई है. तो कुल मिलाकर दुर्ग जिले में 150 वार्डों का भविष्य तय हो गया है. आरक्षण की सूची जारी होते ही अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो जाएगी. टिकट के दावेदार अब अपने-अपने वार्ड देखकर रणनीति बनाएंगे


