Well Beingछत्तीसघाट

शक ने उजाड़ दिया परिवार: पहले पत्नी, फिर दोनों बच्चों पर हमला, आरोपी ने खुदको चाकू मारकर किया घायल, रायपुर में ट्रिपल मर्डर

बिगुल
कहते हैं हर बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन शक का कोई इलाज नहीं होता. यही शक कई बार रिश्तों में ऐसी दरार पैदा कर देता है, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चरित्र संदेह ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. मामला इतना बढ़ा कि पूरा परिवार तबाह हो गया. माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार को सुबह ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी पति भुवनेश्वर साहू (34) गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि, यह परिवार डुमरतराई के साहू पारा इलाके में रहता था. रविवार सुबह पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर घर में झगड़ा हुआ. झगड़े के दौरान भुवनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया.

घायल आरोपी का इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलने पर माना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस टीम ने बारीकी से जांच शुरू की. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की हालत गंभीर है. इसलिए अभी उससे विस्तार से पूछताछ करना मुमकिन नहीं है. घटना के हालात और घटनाक्रम तभी साफ हो पाएंगे जब आरोपी ठीक हो जाएगा.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है और उसका इलाज चल रहा है. वहीं, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया गया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है. पुलिस अभी इस घटना के पीछे की वजह और अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button