Blog

सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने मिल जाएगी सितम्बर की तनख्वाह!.. आदेश जारी, ये बताई गई है वजह

BIGUL

28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के सितंबर महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर 2026 को करने की इजाजत दे दी है। अमूमन सितंबर का वेतन और पेंशन महीने के अंत में जारी किया जाता लेकिन बैंक हड़ताल और महीने के समापन को देखते हुए भुगतान पहले करने का फैसला लिया गया है।

25 सितंबर को मिलेगा वेतन और पेंशन
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सितंबर 2026 का वेतन, मजदूरी और पेंशन केंद्रीय सरकारी कार्यालयों द्वारा 25 सितंबर को ही निकाली और वितरित की जा सकती है। इसमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की सितंबर की मजदूरी भी 25 सितंबर को अग्रिम रूप से जारी की जा सकती है। इसी तरह केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स की सितंबर की पेंशन भी बैंक या संबंधित भुगतान एवं लेखा कार्यालयों के माध्यम से 25 सितंबर को जारी की जा सकती है।

अक्टूबर के वेतन में होगा समायोजन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर को दिया जाने वाला वेतन, मजदूरी या पेंशन अग्रिम भुगतान माना जाएगा। महीने की पूरी देय राशि तय होने के बाद यदि किसी तरह का समायोजन जरूरी हुआ तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन या भुगतान से किया जाएगा। सरकार ने मंत्रालयों और विभागों को इन निर्देशों की जानकारी अपने संबंधित कार्यालयों तक तुरंत पहुंचाने को कहा है, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button