Blog

22.53 लाख की संपत्ति के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से 18.46 किलो गांजा बरामद

बिगुल
पुलिस ने 26 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जांच के दौरान गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत नौ लाख 23 हजार रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों और चार मोबाइल फोन के साथ जब्त कुल सामग्री का मूल्य 22 लाख 53 हजार रुपये है।

पुलिस ने जांच के दौरान पहले वाहन हुंडई वरना को रोककर तलाशी ली, तो उससे 12 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस कार में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले 19 वर्षीय रविराज सिंह परिहार और 22 वर्षीय सौरभ सिंह बुंदेला सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जा रहे थे। साथ ही दूसरे वाहन मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की जांच में पुलिस ने पांच किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। इस वाहन में पन्ना निवासी 25 वर्षीय जोगेन्द्र राजा और 22 वर्षीय केशव राजा सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button