28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मंगलवार का दिन शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव में मेघगर्जन, 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोडांगांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, मेघगर्जन, 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।