Blog

ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री राजेश मूणत का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो आरटीओ बैरियर दोबारा बंद होंगे, सैकड़ों ट्रांसपोर्ट व्यवसायों ने किया भाजपा प्रवेश

बिगुल

छत्तीसगढ़ के पूर्व आरटीओ मंत्री राजेश मूणत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद आरटीओ बैरियर दोबारा बंद होंगे।

श्री मूणत अपने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता से रुबरु हो रहे थे। उन्हे जब शिकायत मिली कि यातायात पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और यातायात बैरियर में भी जोरों से भ्रष्टाचार है तब राजेश मूणत ने अपने परिवह मंत्री के कार्यकाल को याद किया और एलान किया कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो आरटीओ बैरियर दुबारा बंद किए जाएंगे।

दूसरी और आज ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सैकड़ो व्यवसाईयों ने मूणत के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया। इसमें कांग्रेस ट्रांसपोर्ट से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल थे जिन्होंने कई ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को भाजपा प्रवेश कराया।

कांग्रेस नेता, कांग्रेस ट्रांसपोर्ट यूनियन के सेक्रेट्री, छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता यूनियन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गरचा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकरता, नागरिकों ने सरकार की नीतियों से निराश होकर भाजपा में प्रवेश किया।

भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने उन्हें भाजपा में प्रवेश करवाया। इसके अलावा सरबजीत सिंह ढिल्लो,पलविंदर सिंह,परबजीत सिंह बाल,गुरप्रीत सिंह,निहाल सिंह,पवनदीप सिंह,कृपाल सिंह,हरप्रीत सिंह,लक्की सिंह,मुखमिंदर सिंह,बलदेव सिंह,मगर सिंह,जोगिंदर सिंह,रघुवेदर सिंह,सतनाम सिंह,निलेश झा,बलविंदर सिंह,पप्पू पंडरी,रविन्द्र सिंह,सुखदेव सिंह,हरप्रीत सिंह,कुलप्रीत सिंह,गुरजीत बंटी,नवजीत सिंह,परबजीत सिंह,हिम्मत सिंह,गुरदीप सिंह गरचा,मूरत सिंह,इकबाल सिंह,हरभजन सिंह,मुखविंदर सिंह,बलदेव सिंह,महिंदर सिंह,बलवंत सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button