मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव की बड़ी घोषणा, भोपाल के प्रमुख मार्गों पर सम्राट विक्रमादित्य-राजा भोज के नाम पर होंगे द्वार

बिगुल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का स्वरूप आने वाले दिनों में बदला बदला नजर आएगा। शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के वीर शासकों से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनवाएगी।

इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानना और लोगों को उस दौर की यादों से जोड़ना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और मध्यप्रदेश की पहचान हमारे अपने यहां के वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया। उनका सुशासन-न्याय-वीरता-ज्ञान-दानशीलता-धैर्य-पराक्रम-पुरुशार्थ जैसे कई गुणों से उनकी पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है।

उन्होंने बड़ा तालाब जैसी कई रचनाएं की। उनकी ये रचनाएं आज भी इतिहास को जीवंत करती हैं। हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button