पुलिस भर्ती में बोनस अंक के लिए बना दिया फर्जी खेल प्रमाण पत्र, आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
बिगुल
कबीरधाम. जिले में फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाने के नाम पर एक युवक से ठगी हुई है। आरोपी ने पीड़ित युवक को राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र दिया था। इस प्रमाण को पुलिस भर्ती के दौरान उपयोग किया जाता है। ताकि भर्ती में बोनस अंक मिल सके.
इससे पहले यह प्रमाण पत्र फर्जी निकल गया। पीड़ित युवक का नाम निलेश चंद्रवंशी पिता दिनेश चंद्रवंशी उम्र 23, निवासी ग्राम लालपुर कला थाना पिपरिया है। उसने कवर्धा कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी संजय जांगडे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित युवक निलेश चंद्रवंशी पुलिस भर्ती के लिए कवर्धा में तैयारी करता है। इसी दौरान उसे पता चला कि संजय जांगडे प्रैक्टिस करने वाले लड़कों को राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र बनाकर देता है। इससे भर्ती में लगाने से अतिरिक्त लाभ होगा।
निलेश ने संजय जांगडे से चर्चा कर प्रमाण पत्र देने की बात की। संजय ने निलेश से 12 हजार रुपये नगद लेकर फुटबॉल खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र दिया। जब प्रमाण पत्र की जांच किया तो वह फर्जी निकला। इसके अलावा कवर्धा समेत अन्य जगहों के लड़कों को फर्जी प्रमाण पत्र बेचा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।