उपचुनाव : भाजपा ने जीती 3 सीट, कांग्रेस ने एक, बाकी दलों ने एक एक सीट जीती, घोसी सीट पर भाजपा ने दलबदलु को टिकट दी, कार्यकर्ताओं ने ही हरा दिया
बिगुल
देश में कल आए उपचुनाव के नतीजो में भाजपा ने सबसे ज्यादा 3 सीट जीती है हालांकि उम्मीद के विपरीत उसे बंगाल की एक विधानसभा सीट पर हार मिली है जहां पहले बीजेपी का ही कब्जा था। इसी तरह यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर भी बीजेपी हार गई है। पुथुपल्ली में तो पार्टी की जमानत जब्त हो गई।
उपचुनाव के नतीजों के अनुसार भाजपा: 3 कॉन्ग्रेस: 1 TMC: 1 सपा: 1 झामुमो: 1 सीट जीती है। इस तरह भाजपा ने अपना विश्वास कायम रखा है और सबसे बड़ा दल बनी है।
एक पत्रकार ने इसका विश्लेषण किया कि सबसे ज़्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं, यानी उपचुनाव में पार्टी ने बाकियों से अच्छा प्रदर्शन किया है। फिर किस बात का धौंस दिखाया जा रहा है? अच्छा हुआ कि घोसी में दारा सिंह चौहान की हार हो गई, पार्टी अब सोच-समझ कर आगे बढ़ेगी और दल-बदलुओं को तवज्जोह देने से पहले सोचेगी।
ये एक एक्सपेरिमेंट किया था पार्टी ने। बाकी मणिपुर-मणिपुर चिल्लाने के बावजूद नॉर्थ-ईस्ट भाजपा का गढ़ बना हुआ है। त्रिपुरा की दोनों सीटें पार्टी ने अपने नाम की हैं। उत्तराखंड में भाजपा के प्रति विश्वास बना हुआ है। दोनों राज्यों में वो सत्ता में भी है। इसके बाद भी कहीं कोई एंटी-इनकंबेंसी नहीं है। दोनों राज्यों में CM बदल कर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, याद कीजिए। बढ़िया निर्णय साबित हुआ यह। अपना सोचे विपक्षी गठबंधन। वे तो केरल में भी आपस में लड़े, बंगाल में भी।