Blog

शर्मनाक : दुमका गैंगरेप पीड़िता ने शेयर किया वीडियो, स्पेन से आई थी घूमने, बोली वो लोग बस मेरा रेप करना चाहते थे. गैंगरेप करने वाले चार गिरफतार, 3 फरार, देखिए पीड़िता का वीडियो

महिला ने अपने वीडियो में बताया, ‘सात लोगों ने मेरे साथ रेप किया है. हम अस्पताल में हैं, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है कि हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी और के साथ ऐसा हो. सात लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया. उन्होंने हमें पीटा और लूटा. वो बस मेरा रेप करना चाहते थे. हम पुलिस के साथ अस्पताल में हैं. यह भारत में हुआ है.’ बता दें कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. महिला ने वीडियो में आगे कहा, ‘उन्होंने हम पर हमला किया, हमें पीटा, हमारी गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि वे हमें मारने जा रहे हैं. वे सात लोग थे.”

यह घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को हुई, जब दंपति एक अस्थायी टेंट में रात बिता रहे थे. दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, “महिला और पुरुष ने आधी रात के आसपास एक पेट्रोलिंग वैन को रोका. शुरुआत में पेट्रोलिंग दल को घटना के बारे में ज्यादा समझ नहीं आया क्योंकि महिला कुछ अंग्रेजी और कुछ स्पेनिश में बात कर रही थी. उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है. मुझे लगभग 1.30 बजे एक कॉल आया और मैं सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचा.”

झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है और चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “बाकी तीन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” दुमका जिला सिविल सर्जन बी पी सिंह ने कहा कि, उसका इलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार, महिला को कोई “स्पष्ट चोट” नहीं दिखी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button