Vantara : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंटस बंधने वाले हैं परिणय सूत्र में, दोनों रखते हैं जानवरों के प्रति प्रेम, 3000 एकड़ में बनाया वनतारा जहां होगा जानवरों का इलाज..देखिए वीडियो
![](https://thebigul.com/wp-content/uploads/2024/03/Anant3.jpg)
बिगुल
पिछले दिनों छोटे अंबानी के बारे में एक खास बात पता चली है। अनंत अंबानी ने अपने एक इंटरव्यू में जानवरों के प्रति प्रेम के बारे में चर्चा की। हालांकि इन दिनों हर तरफ मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा हो रही है। 1 से 3 मार्च तक चलने वाले इस फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्री-वेडिंग में देश और विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है।
फंक्शन की तैयारियां गुजरात के जामनगर में हो रही है। इसलिए जामनगर नाम भी इन दिनों चर्चा में है। इस समय जामनगर में स्थित वनतारा की बात भी सोशल मीडिया पर चल रही है। दरअसल, वनतारा अंबानी परिवार द्वारा शुरू किया गया है।
क्या है वनतारा?
वनतारा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एनिमल रेस्क्यू सेंटर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर माना जाता है। दरअसल, अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत प्यार है।
पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने वनतारा के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘ये मेरा पैशन है, बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।’ यहां वनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। जिसमें हाथियों के लिए हाथियों के लिए जकूजी और मसाज जैसी सुविधाएं भी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यहां हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय भी बनाए गए हैं।
कब हुई थी वनतारा की शुरुआत?
इस रेस्क्यू सेंटर को कोविड काल के दौरान बनाया गया था। इसे बनाने के लिए अंबानी परिवार ने 3000 एकड़ जमीन पर जंगल खड़ा किया था।जानवरों को जंगल जैसा अहसास देने के लिए इस एरिया को हरे-भरे पेड़ों के साथ विकसित किया गया है।
तारा का लक्ष्य विश्व स्तर पर जानवरों का संरक्षण करना और उनकी देखभाल करना है। पिछले कुछ वर्षों में यहां 200 हाथियों और हजारों अन्य जानवरों और पक्षियों का ख्याल रखा गया है। यहां केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पशुओं को लाया जाता है।
कैसे पहुंचे वनतारा
अगर आप गुजरात के सूरत से वनतारा जाना चाहते हैं, तो आपको 9 घंटे का समय लग सकता है। जामनगर रेलवे स्टेशन से आप यहां 45 मिनट में पहुंच सकते हैं।