Blog

खास खबर : कलेक्टर आईएएस गौरव सिंह ने अचानक किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कई विभागों के 118 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश,

बिगुल

रायपुर. कलेक्टर आईएएस गौरव सिंह ने कल अचानक कलेक्ट्रेट के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद थे। कलेक्टर गौरव सिंह ने सभी को चेताया और कइयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कुल 27 कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुल 48 कर्मचारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 31 कर्मचारी, जिला मुख्यालय के 8 कर्मचारी, खाद्य शाखा से 8 कर्मचारी, आदिवासी विकास से 2 कर्मचारी, आबकारी शाखा से 1 कर्मचारी, भू-अभिलेख से 1 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.

इस पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button