छत्तीसघाट

अंबिकापुर में रेलवे टिकट कालाबाजारी का बड़ा खुलासा: एक और बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार

बिगुल
रेलवे में तत्काल कोटे की टिकटों की कालाबाजारी के मामले में आरपीएफ (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया है. करंजी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर पदस्थ वीरेंद्र कुमार ध्रुव को आरपीएफ ने दलालों के साथ मिलीभगत के आरोप में पकड़ा है.

महत्वपूर्ण है कि आरपीएफ ने दो दिन पहले इसी स्टेशन के टिकट काउंटर से कुंदन कुमार नामक क्लर्क को गिरफ्तार किया था. जांच में खुलासा हुआ था कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार का सीधा संपर्क टिकट दलालों से था. कुंदन के अवकाश (छुट्टी) पर रहने के दौरान गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी वीरेंद्र कुमार ध्रुव दलालों के लिए टिकट बुक किया करता था.

इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के साथ ही, रेलवे टिकट कालाबाजारी के इस पूरे नेटवर्क में अब तक कुल नौ दलाल और रेलवे कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आरपीएफ इस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और नेटवर्क की तलाश में आगे की जांच कर रही है.

रायपुर रेल मंडल तक पहुंची जांच की आंच

सूत्र बताते है कि इस पूरे मामले की आंच अब रायपुर रेल मंडल तक पहुंच गई है और रायपुर रेल मंडल के विभिन्न काउंटरों पर दलालों के साथ साठ-गाठ कर टिकट बनाने वाले एक क्लर्क को आरपीएफ ने समन देकर बुलाया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button