Blog

केलो नदी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, 29.99 करोड़ की परियोजना का आगाज

बिगुल
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत केलो नदी में उतरकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खर्राघाट पहुंचकर नदी में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं के अवशेष और कचरे को बाहर निकाला। इसके बाद. उन्होंने नदी में डुबकी लगाकर केलो नदी को नमन किया।

वित्त मंत्री ने इस अवसर पर खर्राघाट के नवनिर्माण और वहां ऑक्सीजोन विकसित करने की महत्वपूर्ण परियोजना का आगाज किया। इस कार्ययोजना के लिए 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है तथा शहर का प्रमुख जलस्रोत है। केवल एक दिन की सफाई से नदी स्वच्छ नहीं रह सकती, इसके लिए लगातार प्रयास और आम नागरिकों की भागीदारी बेहद आवश्यक है।

मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए मुख्यमंत्री
खर्राघाट के कायाकल्प का कार्यादेश 24 जून को जारी किया गया था और इसे पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि तय की गई है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण को तय समयसीमा से पहले ही पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मूल रूप से इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आन्आ था। हालांकि बुधवार को मौसम खराब हो जाने के कारण मुख्यमंत्री रायगढ़ नहीं आ सके। इसके बाद गुरुवार को वित्त मंत्री ने इस अभियान और विकास कार्यों की नींव रखी।

दो किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और ऑक्सीजोन
परियोजना में शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक दो किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ नाली, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यकरण भी होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण करउसे पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए शनि मंदिर के समीप स्थित तिराहे का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button