Blog

छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

बिगुल
छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 31 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

जानें रायपुर के मौसम का हाल?
31 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
बात पिछले 24 घंटे की करें तो छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो जगहों पर भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार का दिन बादल छाये रहने और हल्की बारिश के नाम रहा ।

इन जिलों में यलो अलर्ट
कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा

दो दिनों के बाद पूर्वानुमान
छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5°C की वृद्धि होने की संभावना है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button