Well Being

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रमोशन.. सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले मिली सौगात, 21 बने अनुभाग ऑफिसर

बिगुल
सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 21 सहायक अनुभाग अधिकारियों को प्रमोट कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 10 अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नति देकर अवर सचिव बनाया गया है।

राजधानी स्थित मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 72 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 21 सहायक अनुभाग अधिकारियों को प्रमोट कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 10 अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नति देकर अवर सचिव बनाया गया है। वहीं एक उप सचिव को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बनाया गया है।
बड़े पैमाने पर DEO की पदस्थापना

पदोन्नति से इतर आज ही छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक दर्जन से ज्यादा जिला शिक्षा अधिकारियों की अलग-अलग जिलों में पदस्थापना की गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सूची के साथ आदेश जारी कर दिया गया है।

इस लिस्ट में 13 शिक्षाधिकारियों के नाम शामिल है जिन्हें अलग-अलग जिलों में बतौर प्रभारी डीईओ के तौर पर पदस्थ किया गया है। वही दो अन्य शिक्षाधिकारी, प्राचार्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू को डाइट जांजगीर-चाम्पा से अलग करते हुए, शासकीय कन्या उ. मा. शाला में पदस्थ किया गया है। इसी तरह तिल्दा ब्लॉक के प्रभारी बीईओ आरपी दास को कार्यालय समभगित संयुक्त संचालक रायपुर में बतौर उप संचालक पदस्थ किया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button