ब्रेकिंग : एशियन न्यूज़ ऑफिस पहुंची देश की प्रख्यात लोक गायिका मैथिली ठाकुर, एमडी सुबोध सिंघानिया ने किया स्वागत
बिगुल
प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय लोक गायिका और अलीनगर, बिहार से विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर का आज एशियन न्यूज़ कार्यालय में आगमन हुआ।
इस विशेष अवसर पर सिंघानिया ग्रुप के अध्यक्ष श्री सुबोध सिंघानिया, डायरेक्टर विशाल देशपांडे जी, मैनेजिंग एडिटर श्री आदित्य नामदेव जी सहित एशियन न्यूज़ की पूरी टीम उपस्थित रही।
एशियन न्यूज के प्रधान सम्पादक आदित्य नामदेव से चर्चा करते हुए मैथिली जी ने अपने संगीत सफर के अनुभव, जनसेवा के विचार साझा किए और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का प्रेरणादायक संदेश भी दिये।
जानते चले कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर इसके पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने आई थी तब उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भगवान राम के ननिहाल का खूबसूरत वर्णन किया था और आज वह एशियन न्यूज़ के कार्यालय में पहुंचि। एशियन न्यूज़ परिवार की ओर से उनका हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।



