ब्रेकिंग : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी, देखिए वीडियो

बिगुल
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। दिव्य मित्तल वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत हैं।
उत्तर प्रदेश की 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है. दिव्या ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) से इस्तीफा देते हुए भावुक पोस्ट शेयर की है. इस दौरान उन्होंने लिखा, “आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है.”दिव्या ने अपने इस्तीफे में लिखा, “साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था. दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी. पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था. अपने देश में न होना खलता था. मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत, सब इस मिट्टी का कर्ज था मुझ पर. वो कर्ज चुकाना था. चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों. सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला.”
आप भी सुनिए, आख़िर भारत की सबसे बड़ी सर्विस मात्र तेरह साल में छड़ने वाली दिव्या ने क्या कहा,,, महत्वपूर्ण है।
For Video…Click this
https://x.com/sanjayjourno/status/2093918863985676638/video/1



