Blog

मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में रुकेंगी दो मिनट, ट्रेनों की सूची और समय देखिए

बिगुल

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। यह विशेष व्यवस्था 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान चयनित एक्सप्रेस ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में करीब दो मिनट रुकेंगी। इसके साथ ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मेमू ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

नवरात्रि मेले के दौरान जिन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, उनमें ये ट्रेनें शामिल हैं:

20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
12849/12850 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस
12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

सुबह से रात तक मिलेगी ट्रेन कनेक्टिविटी

रेलवे की इस व्यवस्था से अलग-अलग समय पर डोंगरगढ़ पहुंचने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रात करीब 9:56 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी, जबकि वापसी दिशा की ट्रेन सुबह करीब 5:40 बजे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस दोपहर करीब 12:16 बजे और चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह करीब 10:18 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ पहुंचने का समय करीब 2:36 बजे, जबकि पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह करीब 11:58 बजे रहेगा। वहीं सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस सुबह करीब 10:46 बजे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शाम करीब 6:30 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

मेमू ट्रेनों का होगा विस्तार,

स्पेशल ट्रेन से बढ़ेंगे विकल्प
नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ आने वाले यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए रेलवे ने मेमू सेवाओं में भी विस्तार किया है। गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू को गोंदिया तक चलाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की अतिरिक्त आवाजाही को देखते हुए डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जाएगी। इस व्यवस्था से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और आसपास के इलाकों से डोंगरगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button