मौसम : आज और कल आग उगलेगा सूरज, 30 तक लू जारी रहेगी
बिगुल
रायपुर. नौतपा का आज 28 मई को चौथा दिन है। छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है। जहां तापमान औसतन 40 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज और कल भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही 30 मई तक लू चलने के आसार भी हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि भीषण गर्मी के साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में नौतपा के बीच हल्कील बारिश भी रिकॉर्ड बीते दिन की गई है। हालांकि इससे गर्मी से राहत नहीं मिली, बल्कि उमस ने बेहाल कर दिया। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके साथ ही सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच रायपुर मौसम विभाग ने सोमवार को दुर्ग समेत प्रदेश के 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दुर्ग में 27 से 30 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आज और कल यानी 27 और 28 मई को भीषण गर्मी दुर्ग संभाग में पड़ेगी। इसके चलते ट्विनसिटी में दिन का पारा 43.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।