Blog

बिजली कंपनी की लापरवाही, लक्ष्मी नारायण अस्पताल की बिल्डिंग से सटाकर लगा रहे ट्रांसफार्मर, लोगों ने जताया विरोध

बिगुल
अंबिकापुर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के बाहर आज स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए. स्थानीय लोग यहां पर बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं.

लक्ष्मी नारायण अस्पताल की बिल्डिंग से सटाकर लगा रहे ट्रांसफार्मर
लोगों का कहना है कि बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है उसके बावजूद अस्पताल बिल्डिंग से सटाकर बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. इससे भविष्य में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है.

इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि अस्पताल का मुख्य गेट भी सकरी गली की तरफ है. ऐसे में हमेशा जाम लगा रहता है और कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी पार्किंग व्यवस्था को लेकर जांच की है और गड़बड़ियां मिली है लेकिन उसके बावजूद इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है.

लोगों ने जताया विरोध
यही वजह है कि अब जब बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है तो लोग उसका भी विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह पूरा इलाका रिहाइसी क्षेत्र में आता है, ऐसे में अगर बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगती है तो कई घर और मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं तो दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती रहने वाले मरीजों को भी इससे खतरा है.

अधिकारी नहीं दे रहे जवाब
इस पूरे मामले को लेकर सीएसपीडीसीएल के असिस्टेंट इंजीनियर कैलाश देवांगन भी स्थानीय लोगों को कोई ठोस जवाब नहीं दे सके. विस्तार न्यूज़ ने जब उनसे पूछा कि आखिर ट्रांसफार्मर को नियम विरुद्ध तरीके से अस्पताल की बिल्डिंग से सटाकर क्यों स्थापित किया जा रहा है, क्या ऐसा नियम है. इस पर वे इसका जवाब नहीं दे सके और इसके बाद स्थानीय लोगों को बिजली ट्रांसफार्मर में विद्युत कनेक्शन नहीं करने की बात करते हुए वहां से चले गए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button