Blog

कौन हैं गणेश शंकर मिश्रा? जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया, सीएस के रिटायरमेंट के बाद से खाली था पद

बिगुल
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग (Chhattisgarh State NITI Commission) को नया उपाध्यक्ष मिल गया है. रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा (Ganesh Shankar Mishra) को आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवानिवृत्ति के बाद से ये पद खाली था. इससे पहले ये पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह के पास था, वे पूर्णकालिक उपाध्यक्ष थे. अजय सिंह को राज्य निवार्चन आयुक्त का जिम्मा मिलने के बाद अमिताभ जैन को आयोग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

कौन हैं गणेश शंकर मिश्रा?
पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं. बस्तर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं. राज्य सरकार के कई विभागों में सचिव पद पर भूमिका निभा चुके हैं. जनसंपर्क आयुक्त के साथ-साथ वे इसी विभाग में सचिव पद पर भी रह चुके हैं.

सीएस के समकक्ष माना जाता है पद
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद मुख्य सचिव के समकक्ष माना जाता है. कई राज्यों में रिटायर मुख्य सचिव ही इस जिम्मेदारी को निभाते हैं. राज्य नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, इसलिए इस आयोग के उपाध्यक्ष पद की भूमिका अहम हो जाती है.

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के बारे में एक नजर

नीति आयोग को पहले योजना आयोग के नाम से जाना जाता था.
राज्य नीति आयोग थिंक टैंक संस्था के तौर पर काम करती है.
छत्तीसगढ़ राज्य की दीर्घकालिक नीतियों और विकास को लेकर योजनाएं बनाती है.
आयोग राज्य में नए विचारों, इनोवेशन और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देता है.
वर्तमान में राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़@2047 के विजन पर कार्य कर रही है.
इस आयोग के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं. वर्तमान में सीएम विष्णुदेव साय हैं.
आयोग राज्य के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के तहत कार्य करता है.
राज्य निर्माण के समय इस आयोग के उपाध्यक्ष IFS डीएन तिवारी थे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button