Blog

रायगढ़ में ग्रामीण की संदिग्ध लाश मिली: ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिगुल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए जांच में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छींच गांव में आज सुबह जोरानाला के पास गांव के ही रहने वाले एक ग्रामीण मित्रभानु भोय 59 साल की लाश मिली है। मृतक के सिर व चेहरे पर मिले चोट के निशान को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया जा रहा है कि मित्रभानु भोय खेती किसानी के अलावा हलवाई का काम करता था और कल शाम मैदान जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नही लौटा था। परिजनों के अनुसार मित्रभानु भोय कई बार घर में बिना बताये मिठाई बनाने आसपास के गांव चले जाता था ऐसे में परिजन उसकी खोजबीन नही करते थे। इसी बीच आज सुबह लाश मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button