छत्तीसघाटभारतराजनीति

74 महिला सदस्य 18 लोकसभा में चुनकर आईं , ये राज्य रहा नंबर वन पे लेकिन ये है विशेष चिंता का विषय…

74 women members were elected to the 18th Lok Sabha, this state was number one but this is a matter of special concern…

18वीं लोकसभा के लिए कुल 74 महिला सदस्य जीतकर आई हैं जो 2019 की 78 महिला सदस्यों के मुकाबले थोड़ी कम हैं। सबसे ज्यादा 11 महिला सदस्य बंगाल से चुनकर आई हैं।

ताजा लोकसभा चुनावों में 797 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें से भाजपा ने सर्वाधिक 69 और कांग्रेस ने 41 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा एवं विधान सभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाला विधेयक संसद से पारित होने के बाद यह पहला चुनाव था, हालांकि यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है।थिंक टैंक पीआरएस के विश्लेषण के अनुसार, 16 प्रतिशत महिला सांसद 40 वर्ष से कम उम्र की हैं। 41 प्रतिशत महिला सांसद पूर्व में भी लोकसभा की सदस्य रह चुकी हैं। इनमें से एक महिला सांसद पूर्व में राज्यसभा की सदस्य रही हैं।

विश्लेषण में चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि भाजपा की 30, कांग्रेस की 14, तृणमूल कांग्रेस की 11, सपा की चार, द्रमुक की तीन, जदयू एवं लोजपा की दो-दो महिला प्रत्याशी इस चुनाव में विजयी हुई हैं। विश्लेषण के अनुसार, महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में भारत अभी भी कई देशों से पीछे हैं। ये चिंता का विषय है। उदाहरण के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में 46 प्रतिशत, ब्रिटेन में 35 प्रतिशत और अमेरिका में 29 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं।

इस बार लोकसभा में चुनकर आए 280 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार इस सदन के सदस्य बने हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, फिल्मी सितारे, राजनीतिक कार्यकर्ता और हाई कोर्ट के पूर्व जज शामिल हैं। प्रमुख चेहरों में किशोरी लाल शर्मा, चंद्रशेखर आजाद, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, परषोत्तम रूपाला आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 45 और महाराष्ट्र से 33 नए चेहरे चुनकर आए हैं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button